भोगांव: भोगांव क्षेत्र में दवा लेने जा रही महिला को रोडवेज ने मारी टक्कर, गंभीर रूप से घायल
भोगांव सामुदायिक स्वास्थय केन्द्र पर दवा लेने जा रही गिहार कॉलोनी निवासी रितु पत्नी अर्जुन को रोडबेज बस की चपेट मे आ जाने के कारण गम्भीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय मे भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत गम्भीर बनी हुई है।