पूरनपुर: किसान सहकारी चीनी मिल में पटल पूजन कर पराई सत्र का शुभारंभ, डीएम व जनप्रतिनिधि रहे मौजूद
पूरनपुर दि किसान सहकारी चीनी मिल में पराई सत्र का शुभारंभ विधिवत पटल पूजन के साथ किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी प्रवीण कुमार भाजपा विधायक बाबूराम पासवान तथा पूर्व स्वास्थ्य राज्यमंत्री डॉ. विनोद तिवारी ने संयुक्त रूप से मिल परिसर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और नए सत्र की सफलता की कामना की। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक विधि-विधान से हुई।