झालरापाटन: बकानी में खेत पर दवा का छिड़काव करते समय किसान की मौत, पुलिस ने झालावाड़ एसआरजी अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम
झालावाड़ के बकानी कस्बे में खेत पर दवा का छिड़काव करते समय एक किसान की तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे उपचार के लिए झालावाड़ के एसआरजी हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। बकानी थाना पुलिस ने रविवार सुबह करीब 11:00 बजे किसान के शव का पोस्टमार्टम करवा कर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया है।