बहेड़ी: खुटिया गांव में विधवा महिला के जेठ ने उसके पिता से की मारपीट, अवैध हथियार निकालकर गोली मारने की दी धमकी, मुकदमा दर्ज
बहेड़ी थाना क्षेत्र के खुटिया निवासी विधवा महिला राजकुमारी के मुताबिक पति की मौत के बाद से वो अपने दो छोटे छोटे बच्चों के साथ अपनी ससुराल में रहती है महिला का कहना है कि घर में ही एक दुकान है जिसे उसने किराए पर दे रखा है आरोप है कि इसी के चलते उसका जेठ भानु प्रताप उससे रंजिश रखता है महिला का आरोप है कि इसी के चलते उसके जेठ ने उसके पिता के साथ मारपीट की।