अमानगंज: पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय पन्ना के छात्रों ने कलेक्टर से मुलाकात की
जनसंपर्क कार्यालय पन्ना ने शनिवार की रात 3:00 प्रेस नोट जारी कर जानकारी देते हुए बताया कि पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय पन्ना के विद्यार्थियों ने गत दिवस कलेक्टर सुरेश कुमार से भेंट कर प्रशासनिक कार्यों एवं गतिविधियों के बारे में जानकारी ली। इस मौके पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा शिक्षकों की मौजूदगी में जिला कलेक्टर का आत्मीय स्वागत किया गया।