जोकीहाट: जोकीहाट थाना में लंबित मामलों की समीक्षा, अंचल निरीक्षक ने दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश
अररिया जिले के अंचल निरीक्षक दिनेश कुमार ने मंगलवार शाम जोकीहाट थाना में लंबित कांडों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने थाना में दर्ज विभिन्न मामलों की प्रगति का विस्तार से जायजा लिया। निरीक्षक ने स्पष्ट निर्देश दिए कि लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन किया जाए। उन्होंने अनुसंधान कार्य को समयबद्ध तरीके से पूरा करने और न्यायालय में फाइनल फॉर्म (एफएफ) जमा करने की