मनावर में ई-टोकन से खाद वितरण शुरू, पहले किसान को मिला यूरिया।मनावर में ई-टोकन प्रणाली के माध्यम से खाद वितरण की शुरुआत हो गई है।विकासखंड के पहले किसान कल्याणपुरा गांव के नानूराम बेनल ने मोबाइल से ई-टोकन लेकर यूरिया खाद प्राप्त की।कृषि विभाग के एसओडीओ महेश बर्मन ने रविवार शाम 5:00 बजे मीडिया को जानकारी दी।