उत्पाद थाना लखीसराय द्वारा मंगलवार अपराह्न 4:09 बजे प्रेस ब्रीफ में साझा की गई जानकारी के मुताबिक जिले में 9 जगह छापेमारी कर 4 शराब तस्कर एवं 15 शराबी को गिरफ्तार किया गया. बन्नू बगीचा थाना क्षेत्र में ढाडीसीर गांव से 3 तथा लखीसराय श्याम टोला से 1 शराब तस्कर गिरफ्तार हुए. अन्य जगहों से 15 शराबी को गिरफ्तार किया गया.