तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने एक छात्र को रौंदा दिया। जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान मंसूरचक पंचायत के आलमचक गांव के रहने वाले मो. मुसर्रफ का बेटे आदम (8 ) के रूप में हुई है। घटना मंसूरचक थाना क्षेत्र के फाटक चौक के पास मंसूरचक-साठा मुख्य सड़क पर मोमीनाबाद भवानीपुर के पास की है।