रविवार की दोपहर 12:00 महेंन विद्युत उपकेंद्र के पास टैंकर से बाइक की टक्कर हो गई ।जिससे मौके पर युवती की दर्दनाक मौत हो गई। वही मां और भाई गंभीर रूप से घायल हो गए । जिनका उपचार देवरिया मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए देवरिया मोर्चरी भेज दिया।