सादाबाद: सादाबाद पुलिस ने 1 वाहन चोर को किया गिरफ्तार, कब्जे से बरामद हुआ चोरी का महिंद्रा ट्रैक्टर, ट्रॉली और नगदी
पुलिस अधीक्षक हाथरस चिरंजीव नाथ सिन्हा के आदेशानुसार चलाये जा रहे संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग अभियान के क्रम में सादाबाद पुलिस ने 01शातिर वाहन चोर कल्यान सिंह पुत्र वासुदेव निवासी ग्राम दौपुरा थाना बसेड़ी जनपद धौलपुर को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से चोरी का महिन्द्रा ट्रैक्टर व ट्रोली कीमत करीब सात लाख रूपये व 1700 रूपये नकदी बरामद हुई है।