मंडला जिले में वायरल हुए एक वीडियो ने हड़कंप मचा दिया है। विगत दिन पहले सोशल मीडिया पर लैंप्स सिंगारपुर के कंप्यूटर ऑपरेटर दुर्गेश यादव को लड़कियों के साथ ठुमकते और शराब पीते हुए दिखाया गया। अब इस मामले ने बड़ा मोड़ ले लिया है। बुधवार को सुबह 11 बजे दुर्गेश यादव ने वीडियो को पूरी तरह फर्जी बताते हुए साफ कहा है कि यह AI तकनीक से तैयार किया गया है।