गणतंत्र दिवस को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के उद्देश्य से डाकबंगला मैदान में मार्च पास्ट का पूर्वाभ्यास किया गया। पूर्वाभ्यास में शहर के विभिन्न सरकारी एवं गैर-सरकारी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों ने अनुशासन और तालमेल के साथ मार्च पास्ट का अभ्यास किया, जिससे मैदान देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।