चायल: तहसील परिसर में पानी संकट पर फूटा गुस्सा, सरैया डीहा के सैकड़ों लोगों ने एसडीएम कार्यालय का किया घेराव
कौशाम्बी। नगर पंचायत चायल के वार्ड नंबर 1 सरैया डीहा में पानी की सप्लाई बंद होने से नाराज सैकड़ों लोगों ने सोमवार दोपहर करीब 2 बजे चायल तहसील परिसर स्थित उपजिलाधिकारी (एसडीएम) कार्यालय का घेराव कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।प्रदर्शन कर रहे लोगों ने बताया कि क्षेत्र की पानी की पाइपलाइन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है, जिसके चलते लंबे समय से जल आपूर्ति ठप है!