अमरोहा: अमरोहा में 219 डाकघरों में सेवाएं ठप, विभाग की डिजिटल क्रांति फिलहाल बनी मुसीबत, ₹10 करोड़ का लेनदेन प्रभावित
Amroha, Amroha | Aug 7, 2025 आपको बता दें कि डाक विभाग के डिजिटल क्रांति फिलहाल आम जनता के लिए मुसीबत बन गई है। डाक विभाग ने अपनी सभी सेवाओं को ऑनलाइन करने के लिए APT एप्लिकेशन लॉन्च किया, लेकिन सॉफ्टवेयर अपडेशन के चलते जिले के 219 डाकघरों में बीते पांच दिन से कामकाज पूरी तरह ठप है। रजिस्ट्री, स्पीड पोस्ट, मनी ट्रांसफर और बचत योजनाओं की किस्त जमा तक—हर सेवा पर ब्रेक लग चुका है।