आगरा: आगरा न्यायालय परिसर में 'राष्ट्र के लिए मध्यस्थता अभियान 2.0' की अवधि बढ़ी, मामले 15 फरवरी तक सुलह से निपटेंगे
‘राष्ट्र के लिए मध्यस्थता अभियान 2.0’ की अवधि 15 फरवरी तक बढ़ा दी गई है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव विनीता सिंह-प्रथम ने बताया कि अभियान के तहत चिन्हित मामलों का सुलह-समझौते से निस्तारण किया जाएगा, जिससे न्यायालयों में लंबित मुकदमों का तेजी से समाधान हो सके और पक्षकारों को राहत मिले।