थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में एक नाबालिग किशोरी के लापता होने से सनसनी फैल गई। परिजनों के मुताबिक परिवार से जुड़ा एक युवक लंबे समय से घर आता-जाता था। किशोरी के अचानक गायब होने पर तलाश की गई, पर कोई सुराग नहीं मिला और गुमशुदगी दर्ज कराई गई। उसी समय से वह युवक भी लापता है। परिजनों ने किशोरी को जबरन ले जाने की आशंका जताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।