आगरा: गाँव बाईखेड़ा के पास हार जीत की बाजी लगाकर जुआ खेलते 11 जुआरी गिरफ्तार
कमिश्नरेट आगरा में चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मलपुरा पुलिस ने गांव बाईखेड़ा के पास रोहता नहर पटरी किनारे जुआ खेलते हुए 11 लोगों को मौके से गिरफ्तार किया। पुलिस ने घेराबंदी कर सभी को पकड़ा और मौके से 52 ताश के पत्ते, जुए का फड़ व 1550 रुपये नकद बरामद किए। सभी को थाने लाकर आवश्यक कार्रवाई की गई।