ब्यावरा के प्रसिद्ध खाटू श्याम मंदिर पर सफला एकादशी के मौके पर सोमवार शाम 6:00 तक करीब 1 लाख श्रद्धालुओं के द्वारा बाबा श्याम के दर्शन किए गए। इस दौरान मंदिर समिति के द्वारा उज्जैन से मंगवाए गए 51 किलो फूलों से बाबा श्याम का विशेष श्रृंगार भी किया गया।