करनाल: गांव चिड़ाव की बेटी तमन्ना ने कजाकिस्तान में आयोजित एशियन बॉक्सिंग खेल प्रतियोगिता में जीता सिल्वर मेडल
Karnal, Karnal | May 9, 2024 गांव चिडाव की 18 साल की तम्मना डांगी ने कजाकिस्तान में आयोजित एशियन बॉक्सिंग खेल प्रतियोगिता में सिल्वर मैडल जीतकर गांव के साथ साथ असंध शहर का नाम रोशन किया है। आज करनाल में पहुंचने पर ग्रामीणों के द्वारा विजेता खिलाड़ी का जोरदार स्वागत किया है। आज विजेता खिलाड़ी तम्मना डांगी ने कहा की उनका सपना मेहनत कर ओलंपिक में मेडल जीतकर देश का नाम रोशन करने का है।