करनाल: निसिंग में आग लगने से 8 बिटोड़े और 1 तुड़ी का कूप जलकर हुआ राख, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी और पुलिस
Karnal, Karnal | May 9, 2024 निसिंग क्षेत्र में खेतों में लगी आग के कारण सांभली रोड पर सड़क किनारे बने 8 बिटोड़े, 1 तुडी का कूप जलकर राख हो गया है। ग्रामीणों पहले तो अपने स्तर पर आज बुझाने का प्रयास किया परंतु आज फैलते ही चली गई।। लगभग आधे घंटे बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया परंतु तब तक 8 बिटोड़े, 1 तुड़ी का कूप जल कर राख हो गए।