पूर्णिया पूर्व: कसबा थाना ने 46.50 लीटर विदेशी शराब के साथ एक शराब तस्कर को किया गिरफ्तार
पूर्णिया जिले के कसबा थाना पुलिस पदाधिकारी को गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति बंगाल से एक जुगाड़ गाड़ी में शराब का खेप लेकर डगरूआ रतनसौती के रास्ते से कसबा बरैटा जाने वाला है। सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतू थाना में पदस्थापित अन्य पुलिस कर्मियों के साथ गाँधी चौक से रतनसौती जाने वाली पक्की सड़क पर कुल्लाखास के पास वाहन जाँच प्रारंभ किये।