लोहारू: गांव ढाणी श्यामा में बस स्टैंड के पास बस की चपेट में आए दंपति, महिला की मौत व पति गंभीर घायल
Loharu, Bhiwani | Jul 13, 2025 लोहारू उपमंडल के गांव ढाणी श्यामा बस स्टैंड के पास रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक 53 वर्षीय महिला की मौत हो गई, जबकि महिला का 56 वर्षीय पति, जो पिलानी (राजस्थान) निवासी है, गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दंपति राजस्थान के पिलानी से मोटरसाइकिल पर सवार होकर हरियाणा के गांव ढाणी श्यामा स्थित अपने किसी रिश्तेदार से मिलने आ रहे थे।