फिरोज़ाबाद: थाना उत्तर पुलिस टीम ने 15,000 लीटर अवैध शराब, जिसकी कीमत करीबन एक करोड़ रुपये है, का नियमानुसार विनष्टिकरण कराया
एसएसपी सौरभ दीक्षित के निर्देशन में चलाये जा रहे माल निस्तारण अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण में थाना उत्तर पुलिस टीम द्वारा 10 अभियोगों से सम्बन्धित 15,000 लीटर अवैध शराब कीमत करीब 1,00,00,000-/ रुपये का माननीय न्यायालय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट फिरोजाबाद से विनष्टीकरण की अनुमति प्राप्त कर विनष्टीकरण कराया।