आरा: ट्रक एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष ने धोभिघटवा में प्रेसवार्ता कर बताया कि 2 और 3 मार्च को बिहार में ट्रक नहीं चलेगी
Arrah, Bhojpur | Mar 1, 2025 ट्रक एसोसिएशन के अध्यक्ष के द्वारा प्रेस वार्ता कर बताया गया कि दो दिन ट्रक और ट्रैक्टर भोजपुर जिला समेत पूरे बिहार में नहीं चलेंगे। संगठन के अध्यक्ष अजय यादव ने बताया कि बिहार सरकार और पुलिस के द्वारा लगातार ट्रक चालक और ट्रक मालिकों के साथ गलत व्यवहार किया जा रहा है। इसके खिलाफ हम लोग दो दिवसीय हड़ताल करने जा रहे हैं।