गोंडा: ADG गोरखपुर जोन ने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस लाइन गोण्डा में समीक्षा बैठक कर, दिए आवश्यक दिशा निर्देश
Gonda, Gonda | Feb 25, 2024 रविवार को ADG गोरखपुर जोन के.ए. प्रताप कुमार ने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस लाइन में DIG ए.पी.सिंह व SP विनीत और समस्त पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर, अब तक की गई तैयारियों की समीक्षा की। तत्पश्चात ADG ने निर्देशित किया कि, प्रत्येक मतदान स्थल का भौतिक सत्यापन कर मैपिंग आदि कर लें, यदि कही कोई समस्या आती है, तो समय रहते उसका निस्तारण कर लिया जाए।