गोंडा: NIC गोण्डा में 14 आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारियों को जिला पंचायत अध्यक्ष व आयुक्त ने दिए नियुक्ति पत्र
Gonda, Gonda | Feb 25, 2024 रविवार को NIC में गोण्डा के 14 नव नियुक्त आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारियों को मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम मिश्र एवं आयुक्त योगेश्वर राम मिश्र तथा DM नेहा शर्मा ने नियुक्ति पत्र वितरित किया। इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.आदित्य वर्मा, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ.दिग्विजय नाथ सहित विभाग के सभी अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।