शाहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत करह गांव के समीप बाइक फिसलने से चालक घायल हो गया जिसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल मऊगंज लाया गया पर सिर मे चोट की बजह से रीवा रेफर किया गया। रीवा निवासी रामबहोर बंसल बाइक में सवार होकर रिश्तेदारों से मिलने शाहपुर गया था वापस रीवा लौटते समय करह गांव के समीप पहुंचा तो सड़क में अचानक आये मवेशियो की बजह से बाईक फिसल गई।