चकरनगर: पंचायत चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ा, जातिगत समीकरण और वार्डवार गणित ने दलों की बेचैनी बढ़ाई, चुनावी सरगर्मियां बढ़ी
इस वर्ष संभावित त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की आहट के साथ ही चकरनगर के दोनों वार्डो पर जिला पंचायत चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। उत्तर प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग की तैयारियों के बीच इटावा जनपद के चकरनगर ब्लॉक में 41 ग्राम पंचायतें व दो जिलापंचायत सदस्य तथा 44 क्षेत्रपंचायत सदस्यों का दंगल है। पब्लिक एप ने रविवार दोपहर करीब 2 बजे समाचार संकलन किया