आरा: तरारी थाना के जेठवार गांव मठिया स्थित नहर के समीप बाइक मरम्मती के पैसे के विवाद को लेकर भाई ने चचेरे भाई की पिटाई की
Arrah, Bhojpur | Apr 9, 2024 भोजपुर जिले के तरारी थाना क्षेत्र के जेठवार गांव मठिया स्थित नहर के समीप बाइक मरम्मती के पैसे के विवाद को लेकर भाई ने चचेरे भाई की जमकर पिटाई कर दी। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसके बाद परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया जहां उसका इलाज कराया जा रहा है। जानकारी के अनुसार जख्मी युवक सिकरहटा थाना क्षेत्र के सिकरौल गांव का है।