आरा: तत्कालीन बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष विशेश्वर ओझा हत्याकांड में आया सिविल कोर्ट का फैसला,दो सगे भाई समेत 7 दोषी
Arrah, Bhojpur | Apr 9, 2024 भाजपा के तत्कालीन प्रदेश उपाध्यक्ष विशेश्वर ओझा की हत्या में आरा सिविल कोर्ट के एडीजे -आठ नीरज किशोर ने सुनवाई के दौरान साक्ष्य पाए जाने पर सात आरोपितों को दोषी पाया। जबकि साक्ष्य के अभाव में छह आरोपितों को बरी कर दिया। सजा के बिंदु पर 16 अप्रैल को फैसला आएगा। ब्रजेश मिश्रा,हरेश मिश्रा,पप्पू सिंह,हरेंद्र सिंह,बसंत मिश्रा,उमाकांत मिश्रा और टुनि मिश्रा दोषी है