टिकारी: विश्व हिंदू परिषद के प्रांगण में एकल अभियान टिकारी संच का मासिक अभ्यास वर्ग आयोजित, पंचमुखी शिक्षा पर हुई चर्चा
Tikari, Gaya | Mar 30, 2026 एकल अभियान टिकारी संच का मासिक अभ्यास वर्ग विश्व हिंदू परिषद के प्रांगण में सोमवार को आयोजित हुआ। आहूत अभ्यास वर्ग का शुभारंभ माता सरस्वती व भारत माता के तैलीय चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ। मासिक अभ्यास वर्ग में वितरित टैबलेट के बारे में बारीकी रूप से जानकारी दिया गया। आचार्य व आचार्या को एप से उपस्थिति दर्ज हेतु बताया गया। पंचमुखी शिक्षा पर चर्चा हुई।