शिवसागर क़े प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी राजेश कुमार ने आज शनिवार कि सुबह 11 बजे क़े करीब शिवसागर प्रखंड क़े अलावे चेनारी प्रखंड में भी शिक्षा पदाधिकारी क़े रूप में अपना योगदान दे दिया है।मिली जानकारी क़े अनुसार आपको बताते चले कि चेनारी क़े प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी लखेद्र पासवान सेवानिवृत हो गए। जिनका आज धूमधाम से विदाई समारोह भी किया गया है।