फारबिसगंज: मधुबनी में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर बीजेपी अति पिछड़ा प्रकोष्ठ ने फारबिसगंज में चलाया जनसंपर्क अभियान
मधुबनी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम को लेकर फारबिसगंज में बुधवार को 12 बजे से बीजेपी अति पिछड़ा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल के नेतृत्व में जनसंपर्क अभियान चलाया गया. इस मौके पर उन्होंने कहा फारबिसगंज विधानसभा क्षेत्र के सभी पंचायतों में जनसंपर्क अभियान चलाया लोगों को कार्यक्रम में शामिल होने का न्योता दिया जा रहा है.