बुधवार शाम 6:00 बजे निवर्तमान सांसद श्रावस्ती लोकसभा क्षेत्र दद्दन मिश्रा ने देवी पाटन शक्ति पीठ पहुंचकर पूजन अर्चन किया एवं क्षेत्र वासियों के कल्याण की कामना की उन्होंने तुलसीपुर क्षेत्र में लोगों से जनसंपर्क भी किया एवं केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और उससे आमजन को लाभ लेने को कहा।