बेतिया: प्रतियोगी परीक्षार्थियों के लिए सुनहरा मौका: बेतिया जिला नियोजनालय दे रहा है मुफ्त स्टडी किट
युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के तत्वाधान में जिला नियोजनालय, बेतिया द्वारा स्टडी किट योजना चलाई जा रही है। इस योजना के तहत रेलवे, बैंकिंग, एसएससी, बीपीएससी, यूपीएससी सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को उनकी परीक्षा से संबंधित आवश्यक पुस्तकें पूरी तरह निशुल्क उपलब्ध कराई जा रही हैं, ताकि आर्थिक तंगी पढ़ाई में बाधा न बने।