उदयपुर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में सर्दी का प्रकोप तेज होने के साथ ही लोगों ने सर्दी से बचने के लिए जतन भी शुरू कर दिए हैं। सर्दी से बचने के लिए लोग देशी पकवानों का भी सहारा ले रहे। सर्दी के मौसम में लोग खानपान पर विशेष ध्यान देते आए हैं। रविवार शाम 7 बजे मिली जानकारी के अनुसार वल्लभनगर के कुलमियों का चौराहा पर पारंपरिक देशी तरीके से पकवान बनने लग गए।