बांदा: कठसेमर गांव के किसानों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर DM से गांव के नलकूपों के ट्रांसफार्मरों को ठीक कराने की मांग की
Banda, Banda | Nov 18, 2025 बांदा सदर तहसील क्षेत्र के कठसेमर गांव के रहने वाले कुछ किसान मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे। जहां पर इन्होंने गांव के दो नलकूपों के खराब पड़े ट्रांसफार्मरो को ठीक करने की DM से मांग की और प्रार्थना पत्र दिया। प्रार्थना पत्र लेकर पहुंचे आशीष,मनमोहन व अन्य किसानों ने बताया कि पिछले लगभग 6 महीने से हमारे गांव के नलकूप नम्बर 205 व 253 के ट्रांसफार्मर खराब पड़े है