बांदा: परसौड़ा गांव में चूल्हे की राख बटोर रही युवती को सर्प ने डसा, हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
Banda, Banda | Nov 18, 2025 बांदा के तिंदवारी थाना क्षेत्र के परसौड़ा गांव में मंगलवार को अपने घर में चूल्हे की राख बटोर रही एक युवती को सर्प ने डस लिया जिससे इसकी हालत बिगड़ गई। युवती ने अपने परिजनों को जानकारी दी जिसके बाद परिजन इसे जिला अस्पताल लेकर आए और भर्ती कराया। जहां पर इसका उपचार किया जा रहा है। युवती का नाम इंद्रादेवी है इसके पिता देवीदत्त ने जिला अस्पताल में पूरी जानकारी दी