बांदा: कलेक्ट्रेट पहुंचकर पिता-पुत्र ने DM से लगाई फरियाद, ग्राम पंचायत सचिव पर मृत्यु प्रमाण पत्र न बनाने का आरोप
Banda, Banda | Nov 18, 2025 बांदा के कलेक्ट्रेट में मंगलवार को गिरवां क्षेत्र के मसुरी गांव के रहने वाले पिता पुत्र पहुंचे। जहां पर इन्होंने ग्राम पंचायत सचिव द्वारा मृत्यु प्रमाण पत्र न बनाने का आरोप लगाया और डीएम को शिकायती पत्र देते हुए फरियाद लगाई। अपनी फरियाद लेकर पहुंचे दीनू ने बताया कि मेरे बाबा की मौत हो चुकी है। और ग्राम पंचायत सचिव पिछले 10 महीने से हमें टहला रहा है।