गुरुग्राम: हत्या के बाद 17 साल तक फरार रहा आरोपी, मध्य प्रदेश से पुलिस ने किया गिरफ्तार
अपने ही साथी की हत्या करने के मामले में 17 साल से फरार चल रहे एक आरोपी को गुड़गांव पुलिस ने मध्यप्रदेश से काबू कर लिया है। आरोपी की पहचान मध्य प्रदेश के दमोह के रहने वाले रमेश के रूप में हुई है। आरोपी राजमिस्त्री का काम करता है और वारदात के बाद से अलग-अलग स्थानों पर रह रहा था। पुलिस उसे पकड़ न पाए इसके लिए वह लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था।