आज मंगलवार को भैसोदामंडी के मुख्य बाजार स्थित मांगलिक भवन में अचानक लगी भीषण आग से इलाके में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास के क्षेत्र में घना धुआं फैल गया। आग की तेज़ लपटों ने भवन में रखे टेंट, फर्नीचर व सजावटी सामान को पूरी तरह चपेट में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग इतनी भयंकर थी की सब समान जल कर खाक हो गया।