दातागंज: उसावां थाना क्षेत्र के एक गांव में युवक का कमर में पिस्टल लगाकर सोशल मीडिया पर वायरल, पुलिस तलाश में जुटी
उसावां थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवक का कमर में पिस्टल लगाकर फेसबुक पेज पर मानवी यादव के नाम से वायरल किया है। पोस्ट वायरल होने के बाद पुलिस तलाश में जुटी हुई है।उसावां थाना प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। जांच के उपरांत कार्यवाही की जाएगी ।