चित्तौड़गढ़: ₹10000 का इनामी मादक पदार्थ तस्कर शिवलाल गुर्जर DST के हत्थे चढ़ा, बाड़मेर पुलिस को एक साल से थी तलाश
जिला विशेष टीम ने मादक पदार्थ तस्करी में वांछित ₹10000 के इनामी आरोपी को लोहारिया से गिरफ्तार किया. उसकी बाड़मेर जिले की नगाणा थाना पुलिस को 1 साल से तलाश थी. जिला विशेष टीम के राजदीप सिंह की सूचना पर हेड कांस्टेबल भूपेंद्र सिंह के नेतृत्व में एक टीम ने उसे पकड़ा. इस बारे में नगाणा पुलिस को सूचना दी गई है.