मिली जानकारी के अनुसार, चांपा के हनुमान धारा स्थित हसदेव नदी में बुधवार देर शाम तीन बच्चों के डूबने की आशंका से इलाके में सनसनी फैल गई। घटनास्थल से मिली जानकारी के अनुसार बच्चे पिकनिक मनाने के बाद नदी में स्नान करने पहुंचे थे, जिसके बाद वे लापता हो गए। काफी देर तक उनके बाहर न आने पर आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।