बिशुनपुर: विशुनपुर प्रखंड में 8वें अंचल दिवस का आयोजन किया गया
विशुनपुर प्रखंड मुख्यालय परिसर में 8वें अंचल दिवस का सफल आयोजन किया गया।कार्यक्रम में अपर समाहर्ता,अनुमंडल पदाधिकारी,भू-अर्जन पदाधिकारी,प्रखंड विकास पदाधिकारी,अंचल अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।बड़ी संख्या में आम नागरिक अपनी समस्याओं एवं आवेदनों के साथ इस शिविर में पहुंचे।अधिकारियों ने सीधे जनता से संवाद स्थापित की गई।