बलरामपुर: जिलाधिकारी पुलिस अधीक्षक एवं मुख्य विकास अधिकारी ने मोटर बोट से सोनार व आसपास बाढ़ क्षेत्र का किया दौरा
जिलाधिकारी पवन अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक विकास कुमार एवं मुख्य विकास अधिकारी संजीव कुमार मौर्य ने मोटर बोट से बाढ़ प्रभावित ग्राम सोनार वह आसपास क्षेत्र का भ्रमण किया। उन्होंने बाढ़ प्रभावित परिवारों से वार्ता किया, उन्होंने बाढ़ प्रभावित परिवारों को शुद्ध पेयजल राहत सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित किए जाने का निर्देश पंचायत सचिव व लेखपालों को दिया।