मेरठ: मेरठ में नवजात को गोद लेने आए लोग:एक दिन के बेटे को नाली में छोड़ गई मां
Meerut, Meerut | Dec 1, 2024 मेरठ में एक दिन के जन्मे बेटे को क्रूर मां नाली में छोड़ गई। जिस मां का दिल अपने जिगर के टुकड़े को लावारिस छोड़ते हुए नहीं पसीजा उस बेटे को गोद लेने के लिए लोग आगे आ रहे हैं। जैसे ही लोगों को एक लावारिस बेटे के मिलने की जानकारी होने लगी लोग उसे गोद लेने के लिए अस्पताल पहुंचने लगे। हालांकि अभी बच्चे को पुलिस कस्टडी में रखा गया है।