चकाई: चकाई बाजार के बूथ 336 और 337 का भवन जर्जर, ग्रामीणों में आक्रोश
Chakai, Jamui | Oct 30, 2025 चकाई बाजार स्थित बूथ संख्या 336 और 337 का भवन काफी जर्जर हालत में है। गुरुवार को दो बजे ग्रामीणों ने बताया कि यहां बिजली, पानी और शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। जबकि चुनाव आयोग का स्पष्ट निर्देश है कि सभी मतदान केंद्रों पर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध होनी चाहिए। इसके बावजूद निर्देशों का पालन यहां नहीं किया जा रहा है, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है