सासाराम: विभिन्न मांगों को लेकर पोस्ट ऑफिस चौराहा पर CPIML पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गृह मंत्री अमित शाह का किया पुतला दहन
Sasaram, Rohtas | Mar 13, 2024 विभिन्न मांगों को लेकर सासाराम के पोस्ट ऑफिस चौराहा पर CPIML पार्टी के कार्यकर्ता के द्वारा गृह मंत्री अमित शाह का पुतला दहन की गई है। इस दौरान इन लोगों का कहना है कि जो नागरिकता कानून लाया जा रहा है। उसको जल्द से जल्द रद्द किया जाए नहीं तो आगे और भी धरना प्रदर्शन किया जाएगा। यह पुतला दहन में काफी संख्या में CPIML पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।